डूस्ड (DOOCED)
इस शब्द का रिश्ता कंप्यूटर और इंटरनेट की दुनिया से है, आज कल बहुत से लोग अपनी रुचि के लिए ऑनलाइन डायरी या दैनिकी लिखते हैं जिसे ब्लॉग (BLOG) कहा जाता है (यह शब्द अपने आप में वेब लॉग का संक्षेप है).
फिर भी अगर ब्लॉग लिखने वाला अपने दफ़तर या अपने अफ़सर के प्रति कोई ऐसी बात लिख दे जिस के कारण उसकी नौकरी चली जाए तो नए मुहावरे में इसे इस प्रकार कहेंगे,He is dooced.
यह शब्द अमरीका में तीन वर्ष पूर्व उस समय प्रयोग हुआ था जब हेदर आर्मस्ट्रांग नाम की एक महिला ने अपने ब्लॉग में कार्यालय में होने वाली कुछ गड़बड़ का उल्लेख किया था जिस के कारण बॉस ने उसे नौकरी से निकाल दिया.
उस महिला ने जाते हुए अपने दोस्तों के लिए यह नोट छोड़ाः
Never write about work on the internet, unless your boss knows about the fact.यानी, अपने अफ़सर के ज्ञान में लाए बिना कभी दफ़्तर की बातें ब्लॉग में नहीं लिखना.
लेकिन इस में रोचक बात यह है कि निष्कासित होने वाली महिला की वेबसाइट का नाम था डूस डॉट कॉम dooce.com और यहीं से वे सारे शब्द निकले जो आज ब्रितानी अंग्रेज़ी का हिस्सा बन चुके हैं.
Dooce
Doocing
Dooce
dodging
Blogo phobia
Blogophobic
अंतिम दो शब्दों का अर्थ है ब्लॉग का भय और ब्लॉग के भय से संबंधित कोई भी वस्तु.
वर्ष 2005 के दौरान पत्रकारिता और संचार साहित्य में फलने फूलने वाला सब से महत्वपूर्ण शब्द है. (स्रोत- बीबीसी)


2 Comments:
सही जानकारी दी भीडु
शब्द प्रचलित ऐसे ही होते हैं। प्रयोग आशय में बदल जाता है। अच्छी जानकारी दी। आगे भी देते रहें।
Post a Comment
<< Home